नई दिल्ली, मार्च 25 -- होंडा कर्स इंडिया अपने ग्राहकों के लिए इस महीने शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। कंपनी अपनी एलिवेट SUV के V वैरिएंट के साथ 50,000 रुपए की एक्सेसरीज ऑफर कर रही है। डीलरशिप इसमें एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एक डैशकैम और एक नया 9-इंच का टचस्क्रीन इंफ़ोटेनमेंट सिस्टम लगाएगी, जिसके साथ 360-डिग्री पार्किंग कैमरा भी मिलेगा। इस वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.06 लाख रुपए है। ये ऑफर सिर्फ मार्च के आखिर तक ही लागू रहेगा। ऐसे में आप इसे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब कंपनी की डीलरशिप पर जाकर इस ऑफर की जानकारी जुटा लेना चाहिए। इस एक्सेसरीज से सेफ्टी और कम्फर्ट दोनों में फायदा मिलता है। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), डैशकैम और 360-डिग्री कैमरे वाले 9-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के जुड़ने से इस पैकेज में सेफ्टी, फीचर...