नई दिल्ली, मई 26 -- टाटा मोटर्स की अपडेटेट टियागो की लॉन्च डेट नजदीक आ रही है। कंपनी ये कार 28 मई को लॉन्च करने वाली है। कंपनी अलग-अलग वीडियो टीजर जारी करके एक्सटीरियर और इंटीरियर का खुलासा भी कर चुकी है। खास बात ये है कि ये कंपनी के पोर्टफोलियो की एंट्री लेवल और सबसे सस्ती हैचबैक भी है। अब ये हैचबैक ना सिर्फ स्टाइलिश होने वाली है। बल्कि, सेगमेंट के अंदर कई शानदार फीचर्स से भी लैस होने वाली है। इसमें कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी नई टियागो फेसलिफ्ट का पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक मॉडल एक साथ लॉन्च करेगी। टियागो का मुकाबला मारुति स्विफ्ट, हुंडई ग्रैंड i10 निओस, रेनो क्विड और सिट्रोन C3 जैसी गाड़ियों से होता है। डुअल सिलेंडर से बूट स्पेस भरपूर मिलेगाटियागो CNG फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर में किए गए अपडेट काफी हद तक पेट्रोल वैरिएंट जैस...