औरैया, जनवरी 16 -- अजीतमल, संवाददाता। यातायात जागरूकता माह के तहत अनंतराम टोल प्लाजा परिसर में एनएचएआई द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य, आंख एवं कान परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें सुरक्षित व सतर्क ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालक, टोल कर्मी तथा आसपास के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने आंख व कान संबंधी जांच के साथ आवश्यक परामर्श भी दिया। कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी व एआरटीओ मौके पर पहुंचे और टोल प्लाजा ज्वाइंट जीएम सत्यवीर यादव व एनएचएआई ज्वाइंट एजीएम रामकांत के साथ शिविर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.