360 लीटर शराब व स्कार्पियो के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी, सितम्बर 29 -- झंझारपुर,निसं। भैरवस्थान थाना की पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मेहत चौक के समीप त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध नेपाली शराब के साथ तीन अंतरप्रांतीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक सफेद रंग की स्कार्पियो और लाइनिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही चोरी की हीरो स्प्लेंडर बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुअनि सोनाली सिंह के नेतृत्व में गश्ती के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि नेपाल की ओर से कमला तटबंध के रास्ते शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। मेहथ चौक पर नाकाबंदी कर पुलिस ने पहले लाइनिंग कर रहे बाइक सवार मैलाम निवासी कमलेश कुमार यादव (24) को घेराबंदी कर दबोचा। पूछताछ में बाइक चोरी की पाई गई। इसके बाद पीछे से आ रही स्कार्पियो गाड़ी को 100 मीटर आगे रोककर उसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.