मुंगेर, फरवरी 15 -- धरहरा, एक संवाददाता। शनिवार की देर शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की। धरहरा थाना की टीम ने थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बाझीटांड़ गांव में छापेमारी कर 360 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुकेश कुमार उर्फ फुल्टा पिता सुबित यादव एवं शशि कुमार पिता स्व. पप्पू यादव, दोनों ग्राम बड़ी गोविंदपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान मुकेश कुमार के पास से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक भी जब्त की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...