अररिया, अप्रैल 20 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना पुलिस ने रविवार की सुबह गुप्त सूचना पर फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंचरा पंचायत के तोप नवाबगंज गांव के समीप नेपाल से लाए जा रहे नेपाली शराब समेत एक चोरी की बाइक जब्त की। जबकि मौके से शराब तस्कर बाइक व शराब फेंक कर भागने में सफल रहा। हालांकि पुलिस ने कुछ दूर तक तस्कर को दौड़कर पकड़ना चाहा लेकिन मकई फसल का फायदा उठाकर भाग निकला जिसके बाद शराब एवं बाइक बरामद कर फुलकाहा थाना लाया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि बरामद शराब मामले में आज्ञात तस्कर पर प्रथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में कार से 328 लीटर विदेशी शराब बरामद यह भी पढ़ें- थरथरी में 200 लीटर चुलौआ शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...