आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडल में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ और निर्बाध बनाने के लिए बिजली विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए 360 करोड़ रुपये का बिजनेस प्लान तैयार कर शासन को भेजा है। इस योजना के तहत जहां एक ओर पुराने ढांचे को मजबूत किया जाएगा, वहीं नई सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके। मंडल में 14 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को 180 बिजली घरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। दिन ब दिन बिजली उपभोक्ताओं की वृद्धि होने के साथ-साथ बिजली आपूर्ति की मांग बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं को लेकर यूपी सरकार की बड़ी तैयारी, सीएम योगी ने ऊर्जा विभाग को दे दिए निर्देश उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिले, इसके लिए विभाग द्वारा संसाधनों में वृद्धि की जा रही है। ...