देवरिया, मार्च 16 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने रविवार को पकड़ी बाबू-कुकुरघाटी मार्ग तथा भटनी-बलुआ मार्ग के दर्शन चौराहा से चखनी घाट वाया रायबारी होते हुए बिहार प्रदेश की सीमा तक सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया। दोनों सड़कों के निर्माण पर कुल 36 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत आएगी।विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। यह मार्ग स्थानीय लोगों के लिए सुगम और सुरक्षित यात्रा का माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी के उच्चीकरण के लिए सरकार से वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए बिजल...