इटावा औरैया, मार्च 17 -- जिलाधिकारी ने कहा है कि एसआईआर में नोटिस की सुनवाई प्रक्रिया चल रही है। अभी भी जिले में 30 से 36 हजार मतदाता ऐसे हैं जिनके मामले अभी लंबित हैं। इन मतदाताओं ने जरुरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए हैं। ऐसे मामलों में अंतिम निर्णय के लिए आयोग के निर्देशों के अनुरुप कार्य किया जाएगा। उन्होने बताया कि ऐसे लोगों के नाम काटे जाएंगे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जिनके डॉक्यूमेंट्स गलत पाए जाते है। एसआईआर को लेकर राजनैतिक दलों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि अब तक लगभग 86 प्रतिशत मतदाताओं की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। सुनवाई प्रक्रिया में अधिकांश पात्र मतदाता सम्मिलित हो चुके हैं। नो मैपिंग से संबंधित मामलों में पाई गई त्रुटियों को भी सुधारा जाएगा और जरुरत के अनुसार नामों को संशोधित या हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों...