कौशाम्बी, मार्च 31 -- करारी पुलिस ने सोमवार को 36 लीटर शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने बताया कि कस्बे के इंद्रानगर मोहल्ले की तेजिया पत्नी मोतीलाल को 20 लीटर व नेवारी गांव की गीता देवी पत्नी स्व. राजेश कुमार को 16 लीटर के साथ पकड़ा गया है। दोनों अपने घर पर महुए की कच्ची शराब बनाकर बेच रही थीं। मुकदमा कायम करने के बाद थाना स्तर से ही निजी मुचलके पर दोनों को जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...