मधुबनी, मई 12 -- घोघरडीहा। घोघरडीहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी के 36 लीटर नेपाली शराब के साथ एक बाइक जब्त किया। यह कारवाई पिरोजगढ़ चौक के समीप की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बोरी में चार कार्टून में 36 लीटर शराब फुलपरास थाना क्षेत्र के महादेवा गांव की ओर से लेकर आ रहा था। पुलिस की गाड़ी को देखते ही बाइक सवार कारोबारी पिरोजगढ़ चौक के समीप बाइक और शराब को छोड़कर भागने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- ठेगहा की गाछी से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद यह भी पढ़ें- चोरी की बाइक सहित 18 लीटर शराब जब्त, एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...