सीवान, फरवरी 28 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र में हाथोपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 36 लीटर देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अवैध शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 36 लीटर देशी महुआ शराब के साथ तीन धंधेबाजों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की शाम शराब की सूचना मिलने पर हाथोपुर गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने रामाशंकर साह के ईंट-करकट से बने पलानी में छापेमारी की गई। पुलिस को देख एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक का झोला लेकर भागने का प्रयास करने लगा, जबकि दो अन्य एक नीले रंग के पानी वाले जार को बोरे से ढंक रहे थे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मुकेश कुमार के पास से 200-200 ग्राम के 80 पाउच (कुल 16 लीटर) देसी शराब बरामद हुआ। वह...