सीवान, फरवरी 6 -- दरौंदा, एक संवाददाता । स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर 36 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक स्कूटी और शराब से भरा सूटकेस जब्त किया है। पकड़े गए व्यक्ति जीबी नगर थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया निवासी रामचन्द्र पासी का पुत्र सरोज कुमार , एवं शंकर चौधरी का पुत्र नागेन्द्र चौधरी है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि 04 फरवरी को पु०अ०नि० अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापेमारी पर निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि हड़सर की ओर से एक स्कूटी पर शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मिल्की मधवापुर मोड़ पहुंची। पुलिस को देखते ही स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति सूटकेस लेकर भागने लगा, जबकि दूसरा व्यक्ति स्कूटी के साथ खड़ा रहा। पुलिस ने दोनों को पकड़कर शराब बर...