बेगुसराय, मार्च 27 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड की मालीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-17 मुसेपुर गांव में बनाए गए जलमीनार पर बकाया राशि को लेकर विद्युत कनेक्शन बिजली कंपनी के द्वारा गुरुवार को काट दिया गया है। इसको लेकर लगभग 1100 परिवारों के समक्ष जल संकट की समस्या खड़ी हो गई है। जानकारी देते हुए इस जलमीनार के आपरेटर संगम कुमार ने बताया कि बिजली कंपनी का 36 लाख 27 हजार 431 रुपए का बिल बकाया है जिसके कारण गुरुवार को इसका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है। इससे उपभोक्ताओं की पानी सप्लाई बंद हो गयी है। वहीं, आपरेटर ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि इनका मानदेय का भुगतान छह महीने से नहीं हो रहा है। जब भी विभाग से इसके बारे में कहा जाता है तब बहुत जल्द भुगतान करने की बात कही जाती है। बताते चलें कि बिजली और पानी की नियमित आपूर्ति होने के कारण लोग इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.