भदोही, जून 10 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। ग्रामीण अंचलों में बिना नक्शा पास कराए लाखों खर्च कर अलीशान मकान बनवाने वालों की दिक्कतें अब बढ़ने लगी है। पूर्व में 39 ऐसे लोगों को जिला पंचायत द्वारा नोटिस जारी हुआ था जो लोग बिना नक्शा पास कराए मकान का निर्माण करा लिए थे। इनमें तीन लोग नक्शा पास कराने के लिए स्वीकृति लेने को पत्र प्रेषित की है। जबकि 36 लोगों के विरुद्ध कोर्ट में वाद दाखिल होगा। कोर्ट के आदेश पर इन लोगों को आरसी जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। एक हजार वर्ग मीटर से ज्यादा रकबा में जो भी मकान बनवाते हैं उन्हें जिला पंचायत से नक्शा पास कराना होगा। जिला पंचायत के कार्याधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि जिला पंचायत विधि भवन मानचित्र 23 मार्च वर्ष 2019 से लागू है। जिले के ग्रामीण अंचलों में व्यापारिक, शैक्षणिक एवं आवासीय भवन को विनिमित करने...