हरिद्वार, मई 4 -- सीएम हेल्पलाइन पर बढ़ती लंबित शिकायतों को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। 36 दिन से अधिक समय से अटकी सैकड़ों शिकायतों पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। सोमवार को क्लक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से 36 दिन से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता से हल करने को कहा। समीक्षा में सामने आया कि एल-1 स्तर पर 591 और एल-2 स्तर पर 111 शिकायतें निस्तारण के लिए लंबित हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का त्वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.