हमीरपुर, दिसम्बर 20 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। लोगों को महज 36 दिन में रुपये दोगुना करने का लालच देकर एक व्यक्ति ब्लॉक कार्यालय के समीप ऑफिस बनाकर लोगों को ठग रहा है। ठगी का एहसास होने पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने मीडिया के समक्ष इस धंधे की पोल खोली और रुपए वापस करने की मांग करते हुए हंगामा काटा। प्रतापगढ़ का एक युवक खुद को आयुर्वेदिक डॉक्टर बताकर आयुर्वेद के रिसर्च में महज 36 दिन में रुपए दूने करने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहा है जबकि इसके पास किसी तरह का कोई लाइसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन नहीं है। अभी तक इसके मायाजाल में तीन दर्जन से ज्यादा लोग फंस कर हजारो रुपए थमा चुके हैं। इसका दावा है कि वह आयुर्वेद के रिसर्च से पारा तैयार कराकर बाजार में सप्लाई करके धनराशि को दूना करता है। शुक्रवार को कस्बा निवासी दिनेश कुमार, मवईजार निवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.