36 घंटे बाद सोन नदी से लापता युवक का शव बरामद
सासाराम, जुलाई 29 -- रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास थाना क्षेत्र के काशीगांवा स्थित सोन नदी से दो दिन से लापता युवक का शव बुधवार सुबह करीब 36 घंटे बाद बरामद किया गया। मृतक की पहचान सुदर्शन पासवान के पुत्र जोगेंद्र पासवान के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से परिजनों में मातम छा गया। बुधवार सुबह सोन नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने नदी में एक शव बहता देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल स्थानीय प्रशासन और रोहतास थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई। पहचान होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रोहतास थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.