हापुड़, अगस्त 19 -- गौरव त्यागी हत्याकांड के 25-25 हजार रुपये के इनामी पांच हत्यारोपियों को पुलिस वारदात के 36 घंटे बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसको लेकर परिजन और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीण और परिजन ने मांग की है कि जिस तरह से गौरव की हथौड़ों से एक बाद कई वार कर दिनदहाड़े नृशंस हत्याकांड को अंजाम दिया है। उसी तरह आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए, आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चले और मृतक के परिजन को आर्थिक मदद दिलाई जाए। इस जघन्य हत्याकांड के बाद मृतक के गांव में मातम का माहौल है और दो थानों के प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ डेरा डाले रहे। विधायक हरेंद्र तेवतिया समेत कई गणमान्य लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देकर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं इस हत्याकांड में पकड़े गए दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- ग...