गंगापार, मई 15 -- मेजा तहसील के रामनगर बाजार और आसपास के गांवों में बुधवार को आई तेज आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। आंधी में कई पेड़ और विद्युत पोल गिर जाने से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो शुक्रवार की शाम तक भी पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी। लगातार बिजली गुल रहने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत पीने के पानी, मोबाइल चार्ज करने और रात में रोशनी की हो रही है। बिजली न रहने से पानी की मोटरें बंद पड़ी हैं, जिससे घरों में पानी का संकट गहरा गया है। यह भी पढ़ें- मेजा के 18 उपकेंद्रों में दो सौ से अधिक बिजली के पोल टूटे ग्रामीण मोबाइल चार्ज करने और पीने के पानी की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए। वहीं व्यापारियों और दुकानदारों का भी कामकाज प्रभावित रहा। स्थान...