देवरिया, जून 13 -- सलेमपुर/देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। दो दिन पूर्व आई तेज आंधी पानी के चलते सलेमपुर विद्युत उपकेंद्र से से जुड़े उपनगर के तहसील वार्ड के रेलवे स्टेशन के निकट स्थित 400 केवीए के ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जल गया। वहीं भीषण गर्मी में लगभग 36 घंटे से बिजली नहीं होने से तकरीबन दस हजार की आबादी बिलबिला उठी है। बिजली नहीं होने से एक तरफ जहां घरों में पानी की किल्लत है वहीं बच्चों बुजुर्गों में बीमार लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उपनगर के रेलवे स्टेशन के समीप लगे चार सौ केवीए की ट्रांसफार्मर पर गुरुवार की तड़के तेज आंधी पानी के बीच आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे वहां लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से इससे जुड़ी लगभग दस हजार की आबादी भीषण गर्मी में 36 घंटे से विद्युत आपूर्त...