गोरखपुर, फरवरी 20 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर के पास राप्ती नदी में कूदी बुजुर्ग महिला का 36 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। जमुआड़ निवासी राधा पत्नी जवाहिर पारिवारिक विवाद से नाराज होकर बस्ती से सहजनवा आई थीं। बुधवार शाम उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन अंधेरा होने से रात में तलाश नहीं हो सकी। गुरुवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शुक्रवार शाम तक लगातार अभियान चलाया गया, फिर भी महिला का शव बरामद नहीं हो सका। चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.