नई दिल्ली, जनवरी 28 -- Omax Autos Ltd: माइक्रो-कैप ऑटो कंपोनेंट कंपनी ओमैक्स ऑटो लिमिटेड के शेयर आज निवेशकों के रडार पर रहे। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 20% का अपर सर्किट लग गया। शेयर का भाव पिछले बंद Rs.97.40 से उछलकर Rs.116.85 तक पहुंच गया। कंपनी का मार्केट कैप करीब Rs.249.92 करोड़ रहा। यह तेजी कंपनी के दमदार Q3 नतीजों के बाद देखने को मिली, जिसने बाजार की उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया।कंपनी के तिमाही नतीजे अगर कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर डालें, तो Q3FY26 में ऑपरेशंस से रेवेन्यू Rs.122 करोड़ रहा। यह सालाना आधार पर 32% की बढ़त है, क्योंकि पिछले साल की इसी तिमाही में रेवेन्यू Rs.92.3 करोड़ था। वहीं, तिमाही आधार पर भी रेवेन्यू में 38% की तेजी देखने को मिली, जो Q2FY26 में Rs.88.3 करोड़ था। मुनाफे की बात करें तो तस्वीर और भी मजबूत दिखती है। ...