मेरठ, मई 18 -- मानसून की आहट से पहले मेरठ नगर निगम ने जलभराव और खराब सड़कों की समस्या से निपटने का दावा किया है। शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए नगर निगम ने करीब 36 लाख रुपये की लागत से होने वाले 314 निर्माण कार्यों के टेंडर जारी कर दिए हैं। दावा किया जा रहा है कि बरसात शुरू होने से पहले ही सड़क और नाला-नाली निर्माण के सभी मुख्य कार्य पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि जनता को जलभराव से निजात मिल सके। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया को तेजी से निपटाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बरसात से पहले शहर के सभी नालों की सफाई कराने का दावा जून के पहले हफ्ते (अगले महीने) से सभी चिन्हित स्थानों पर निर्माण कार्य धरातल पर शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत उन इलाकों को प्राथमिकता दी गई है, जहां पिछले सालों में जलभर...