357 वाहनों की जांच में 4.20 लाख शमन शुल्क वसूला
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- कुंडा, संवाददाता। कुंडा के भदरी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस और हथिगवां पुलिस ने रविवार रात संयुक्त अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। इसमें पुलिस टीम ने 357 वाहनों की जांच कर 4.20 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूल किया। यातायात उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, खिदिरपुर चौकी इंचार्ज प्रिंस तिवारी पुलिस टीम के साथ संयुक्त रुप से टोल प्लाजा से गुजरने वाले 357 वाहनों की सघन जांच की। अभियान के दौरान छह वाहन चालक नशे में मिले तो दो का वाहन सीज कर 60 हजार शमन शुल्क वसूला। पुलिस ने अपील की कि शराब पीकर वाहन न चलाएं। अवैध प्रेशर हॉर्न, मोडीफाइड साइलेंसर का उपयोग न करें। यह भी पढ़ें- प्रेशर हॉर्न के खिलाफ हुई कार्रवाई 180 वाहनों का चालान यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा पर चला विशेष अभियान, 51 चालक नशे में मिले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.