कटिहार, जनवरी 8 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि जिले के लिए 92200 एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। धान खरीद में धीरे-धीरे तेजी आ रही है। पिछले वर्ष के धान खरीद की अपेक्षा इस वर्ष छह जनवरी तक धान खरीद में 68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। छह जनवरी तक जिले में 152 पैक्स व आठ व्यापार मंडल द्वारा 3531 किसानों से 27828 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इनमें 2665 किसानों को बैंक के माध्यम से धान खरीद का भुगतान कर दिया गया है। 3531 किसानों में 3281 किसानों को भुगतान के लिए एडवाइस जेनरेट कर दिया गया है। कुछ किसानों का भुगतान बैंक स्तर से तो कुछ का जांच प्रक्रिया के कारण अटका हुआ है। शेष बचे किसानों का भुगतान भी जल्द कर दिया जाएगा। जिला सहकारिता पदाधिकारी बृजेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब रहने के कारण धान खरीद पर असर हुआ है। ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.