सीतापुर, मार्च 16 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के 3511 परिषदीय स्कूलों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। कक्षा एक से आठ तक यह परीक्षाएं 20 मार्च तक चलेगी। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा संपन्न हुई। वहीं कक्षा छह से आठ तक पहली पाली में सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक बेसिक क्राफ्ट, कृषि व गृह शिल्प की परीक्षा हुई। दूसरी पाली में 12.30 बजे से 2.30 बजे तक खेल एवं शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा में करीब 80 फीसदी बच्चे उपस्थित रहे। सभी स्कूलों में बच्चों को सीटिंग प्लान के अनुसार बैठाया गया। परीक्षा के दौरान कक्षा एक व दो के बच्चों से पहाड़े व चार व पांच के बच्चों से राज्य व राजधानियों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में आय...