रामपुर, अप्रैल 25 -- रसूलपुर फरीदपुर स्थित आरएस पेट्रोल पंप पर एक कार सवार ने 3500 का पेट्रोल डलवाया और पैसे देने के बजाय सेल्समैन को धक्का देकर फरार हो गया। पंप के मैनेजर प्रकाश मौर्य ने थाना स्वार पुलिस को दी गई तहरीर दी है। तहरीर में कहा है कि घटना बुधवार को शाम करीब 5 बजे की है। एक सफेद रंग की कार होंडा अमेज तेल डलवाने के लिए पंप पर रुकी। सेल्समैन विपिन कुमार ने कार में 3500 का पेट्रोल भरा। जैसे ही विपिन ने तेल के पैसे मांगे, कार चालक ने पैसे देने के बजाय विपिन के हाथ में पहले से मौजूद नकदी को छीनने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- सीएनजी के पैसे मांगने पर हमला, पेट्रोलपंप जलाने की कोशिश जब सेल्समैन ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जोर से धक्का मार दिया जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद आरोपी तेज रफ्तार में कार लेकर फरार हो गया।मैनेजर प्रकाश मौर...