रुडकी, मई 8 -- रुड़की, संवाददाता। नगर निगम की दुकानों के किराया रिकॉर्ड और लीज ट्रांसफर में गड़बड़ी सामने आने के बाद शहर के व्यापारियों में भारी रोष है। नगर निगम की लगभग 680 दुकानों के रिकॉर्ड में उस समय हेराफेरी सामने आई, जब करीब 450 दुकानदारों को लाखों का बकाया दिखाकर नोटिस जारी कर दिए गए। इनमें से लगभग 350 व्यापारियों का दावा है कि वे नियमित रूप से किराया जमा कर चुके हैं और उनके पास वैध रसीदें मौजूद हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...