गया, अप्रैल 2 -- उत्पाद जांच चौकी पर 350 लीटर स्पिटिर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों तस्कर कार में छिपाकर स्पिरिट लेकर जा रहे थे। जांच के क्रम में समेतिक जांच चौकी की टीम ने कार के साथ स्पिरिट को जब्त कर लिया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि चेक पोस्ट पर लगातार वाहनों की गंभीरता से जांच-पड़ताल चल रही है। बुधवार की रात वाहनों की जांच के क्रम में शक के आधार पर ए स्टार कार को पकड़ा गया। जांच के दौरान कर दस गैलनों में भरी स्पिरिट निकली। 350 लीटर स्पिटिर और कार को जब्त कर लिया गया। शराब की खेप के साथ औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्य मंदिर ठाकुरबाड़ी के राजू सिंह उर्फ रतिरंजन कुमार सिंह और औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआरी गांव के नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया...