रायबरेली, दिसम्बर 2 -- रायबरेली। रोटरी क्लब ने "स्वयम से ऊपर सेवा" को चरितार्थ करते हुए ग्राम गड़रियन का पुरवा, इंडस्ट्रियल एरिया, अमावा रोड स्थित में 350 जरूरतमंद लोगों को वस्त्र वितरण केया गया। इस कार्यक्रम में प्रत्येक जरूरतमंद को एक-एक सेट पेंट शर्ट, साड़ी, गर्म वस्त्र भेंट किया गया। अध्यक्ष रजनीश कपूर ने सभी रोटेरियन सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीण भाइयों-बहनों का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...