धनबाद, मई 15 -- धनबाद प्राणजीवन एकेडमी प्लस टू में गुरुवार को सत्र 2026-27 एनसीसी नामांकन की प्रक्रिया हुई। चयनित को जूनियर डिवीजन (जेडी) एवं जूनियर डिवीजन (जेडब्ल्यू) में नामांकन मिलेगा। नामांकन प्रक्रिया में कक्षा आठ व नौ के लगभग 350 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। शारीरिक दक्षता समेत अन्य परीक्षा ली गई। एनसीसी बटालियन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं की ऊंचाई, शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक बनावट के आधार पर 50 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।चयनित छात्र-छात्राओं में 30 छात्र जूनियर डिवीजन के लिए चुने गए। 20 छात्राएं जूनियर विंग के लिए चयनित किए गए। संबंधित विद्यार्थी दो वर्ष एनसीसी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में शामिल होकर ए सर्टिफिकेट की परीक्षा में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- 25 छात्रों का एनसीसी के लिए हुआ चयन चयनित छात्र-छात्राओं की सूची...