मोतिहारी, फरवरी 12 -- कल्याणपुर,निसं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को देवपुर परसा गांव निवासी कलावती देवी को गिरफ्तार किया। जिसके घर के पास स्थित दुकान से 350 ग्राम गांजा, 690 गांजा पैक करने वाला पुड़िया, 68 पीस स्मोक पेपर आदि बरामद किया। वहीं विभिन्न मामलों के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें गोपाल छपरा के गुडडू कुमार, गोविंद पुर के सुरेंद्र महतो, अहिमन छपरा के रंजन कुमार ठाकुर व राजेश राम को गिरफ्तार किया । थानाध्यक्ष विनित कुमार ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...