हाजीपुर, अप्रैल 27 -- राजापाकर । संवाद सूत्र बरांटी थाने की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान 35.34 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से एक अपराधी फरार होने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार बरांटी थाना के अपर थानाध्यक्ष लवजी प्रसाद रात्रि गश्ती पर घोड़ा चौक के पास थे । इसी दौरान एक सफेद रंग की कार दिखाई दी। जिसे रोकने का इशारा करने पर वह तेजी से बिदुपुर बाजार जाने वाले रास्ते में भागी। पीछा करने पर जोगी स्थान के समीप कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। कार के पास जब पुलिस की टीम पहुंची तो कार में महिला समेत 3 लोग सवार थे। यह भी पढ़ें- मादक पदार्थ के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार कार की डिग्गी की तलाशी लेने पर तीन साबुनदानी में ब्राउन शुगर नामक नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों लोगों को हिरासत में लिया...