नई दिल्ली, अगस्त 7 -- मारुति सुजुकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर अगस्त, 2026 में ताबड़तोड़ डिस्काउंट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर हैचबैक सेलिरियो भी ऑफर में उपलब्ध है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी सेलिरियो (Maruti Suzuki Celerio) पर अधिकतम 42,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में 15,000 रुपये कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं सेलिरियो के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है डिजाइन मारुति सुजुकी सेलिरियो अपने शानदार डिजाइन और फीचर्स के कारण भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर है। इसके बाहरी हिस्से में एक आकर्षक फ्रंट ग्रिल, स्पोर्टी हेडलैंप और मॉडर्न अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इंटीरियर की बात करें तो...