मेरठ, दिसम्बर 21 -- मवाना। कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मवाना की लाइब्रेरी से जुड़ी संपत्ति के भौतिक सत्यापन में गंभीर अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी मेरठ द्वारा गठित जांच समिति के तीन सदस्यों ने शनिवार दोपहर महाविद्यालय पहुंचकर पुस्तकालय का स्थलीय निरीक्षण किया, जहां पुस्तकों की संख्या और उनके रिकॉर्ड को लेकर स्थिति अत्यंत संदिग्ध पाई गई। कमेटी में शामिल राजकीय महाविद्यालय बीबी नगर बुलंदशहर की प्राचार्या प्रो.जीनत जैदी, राजकीय महाविद्यालय दादरी सरधना के प्राचार्य प्रो.यज्ञदत्त शर्मा व राजकीय महिला महाविद्यालय खरखौदा के पुस्तकालयध्यक्ष उॉ.देवेन्द्र कुमार ने पुस्तकालय का निरीक्षण कर उपलब्ध रजिस्टरों की जांच की। निरीक्षण के दौरान यह बताया कि लाइब्रेरी में 35,015 पुस्तकों के होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन स...