अमरोहा, अगस्त 20 -- बारिश का असर तिगरी गंगा के जलस्तर पर पड़ रहा है। बुधवार को गंगा का जलस्तर 35 सेमी बढ़कर 200.85 सेमी दर्ज किया गया है। जलस्तर बढ़ने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों और रास्तों में पानी पहुंचने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। बिजनौर बैराज से 142148 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद तिगरी गंगा का जलस्तर शुक्रवार को 35 सेमी बढ़कर 200.85 सेमी पर पहुंच गया। इसके पहले गंगा का जलस्तर 200.50 सेमी दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- गंगा का बढ़ता जलस्तर बना चिंता का कारण जलस्तर बढ़ने से तिगरी गंगा उफान पर है। गंगाघाटों के किनारे रखी पुरोहितों की झोपड़ियों में पानी भर गया है। कई झोपड़ियों को घाटों के किनारे से हटा दिया गया है। इ...