35 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिरकार पकड़ में आया नन्हे बंजारा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 3 -- कायमगंज, संवाददाता।अपहरण के मुकदमे में करीब 35 साल से फरार चल रहे आरोपित को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जमानत मिलने के बाद से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह दिल्ली में रह रहा था। 9 मार्च 1991 को पृथ्वीदरवाजा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के रात में अपहरण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान अपहृता की बरामदगी के बाद दस आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने 18 जून 1991 को आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। इस मामले में छतरई गांव निवासी नन्हे उर्फ नसीम भी आरोपी था।
आरोपी की गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.