भभुआ, मार्च 17 -- स्थापना दिवस पर प्रशासन ने रंग-बिरंगी लरी-बत्तियों से सरकारी भवनों को सजाया 17 मार्च 1991 को रोहतास से अलग होकर कैमूर स्वतंत्र अस्तित्व में आया था (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर जिला मंगलवार को 30 साल का हो गया। आज ही के दिन 17 मार्च 1991 को रोहतास से अलग होकर कैमूर जिला के रूप में स्वतंत्र अस्तित्व में आया था। 19 अगस्त 1991 को कैमूर विधिवत जिला के रूप में कार्यरत हुआ। 35वां जिला स्थापना दिवस पर मंगलवार को कैमूर का कलक्ट्रेट दुधिया रौशनी से जगमगा उठा। सांझ ढलते ही कलक्ट्रेट में मिट्टी के दीए भी जलाए गए। स्थापना दिवस पर विभिन्न विभागों द्वारा भी सरकारी भवनों को भी रंग-बिरंगी लरी-बत्तियों से सजाया गया है। छठी शताब्दी में कैमूर जिला मगध साम्राज्य का हिस्सा था। सातवीं सदी में यह जिला कन्नौज के शासक ह...