35 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी, अब तक पहचान नहीं
अररिया, मई 17 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी पंचायत के वार्ड संख्या 01 स्थित मेन केनाल नहर के समीप ठाकुर टोला के पास पोखर में रविवार दोपहर 35 वर्षीय महिला का अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर नरपतगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। एफएसएल टीम ने पहुंचकर मामले में जांच की। महिला लाल एवं हरे रंग की साड़ी पहनी थी। महिला का शव पोखर में तैरते हुए देखा गया तो कोहराम मच गया। खबर जंगल में लगी आग की तरफ फैल गई। शव को लाकर कहीं से फेंका गया या घटना को आसपास ही अंजाम दिया गया सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हालांकि देर शाम तक शव का पहचान नहीं हो सका था। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात महिला का शव बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.