प्रयागराज, फरवरी 28 -- होली के अवसर पर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र के नेतृत्व में सेक्टर-1 में आबकारी व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना एयरपोर्ट के रावतपुर के ग्राम गोहटी, भोपतपुर, तारापुर व करेंहदा के साथ यमुना नदी के कछार में अभियान चलाया। आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1 राजमणि प्रसाद व चौकी प्रभारी रावतपुर सूरज प्रकाश सिंह की मौजूदगी में लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। लगभग 600 किलो लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...