कटिहार, मार्च 10 -- फलका।एक संवाददाता पोठिया पुलिस ने सूचना पर थाना क्षेत्र के खोटा मोड़ समीप पैंतीस लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति देसी शराब लेकर खोटा मोड़ की ओर आ रहा है।सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को रोका और पूछताछ किया गया। महादलित टोला निवासी बताया तथा तलाशी के क्रम में 35 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया।जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...