बलरामपुर, अप्रैल 15 -- बलरामपुर। थाना तुलसीपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बुधवार को एक युवक को 200 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कुल 35 लीटर शराब बरामद किया। मामले में ग्राम हरैया निवासी अजय सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शराब जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...