काशीपुर, मई 19 -- काशीपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। प्रतापपुर चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम थारी रोड से ग्राम थारी निवासी मंजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वहीं आईटीआई कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान ग्राम खाईखेड़ा स्थित पुलिया के पास कच्ची शराब बेचते ग्राम खाईखेड़ा निवासी कोमलजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...