कौशाम्बी, नवम्बर 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। सरायअकिल पुलिस ने मंगलवार को 20 लीटर महुए की शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उप निरीक्षक रघुराज सिंह ने बताया कि इलाके के बैर आमद करारी निवासी रामबाबू पुत्र बुधई को उसके घर के समीप से ही पकड़ा गया है। मुकदमा कायम कर लिया गया है। लिखापढ़ी के बाद आरोपी को थाना स्तर से ही जमानत दे दी गई है। वहीं, दूसरी ओर हिनौता चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामपाल ने बताया कि अढ़ौली गांव की पार्वती देवी पत्नी दिनेश कुमार सरोज को उसके घर से 15 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है। मुकदमा कायम कर उसे भी थाने से ही छोड़ दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...