नई दिल्ली, मार्च 19 -- पानी और सीवर से जुड़ी वर्षों पुरानी शिकायतों का समाधान करने के लिए जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जल बोर्ड ने पानी के बिलों को लेकर बढ़ती शिकायतों के चलते करीब 35 लाख उपभोक्ताओं के लिए घर-घर जाकर सत्यापन करने और डिजिटल डेटा अपडेट करने का निर्णय लिया है। किराड़ी एवं आसपास रहने वाले 7 लाख परिवारों को सीवर कनेक्शन देने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए भी कई निर्णय बैठक में लिए गए हैं।दिल्ली जल बोर्ड ने जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण जमीनी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनका उद्देश्य उन दिक्कतों को खत्म करना है, जिनसे आम लोग लगातार जूझते रहे हैं। चाहे वह गलत पानी के बिल हों, खराब मीटर हों या सीवर कनेक्टिविटी की कमी। पानी के बिल...