वाराणसी, फरवरी 1 -- वाराणसी। ठेकेदार से 35 लाख रुपये और मशीनें हड़पने के मामले में बड़ागांव पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई। बड़ागांव थाना क्षेत्र के गजापुर निवासी मिथिलेश सिंह ने कोर्ट में शिकायत की थी। बताया कि कपसेठी थाना क्षेत्र के अकोढ़ा निवासी सूर्यप्रकाश सिंह ने साझेदारी में काम करने का झांसा देकर धीरे-धीरे 35 लाख रुपये निवेश कराए। एचडीडी मशीन, डीजी साउंड मशीन, ट्रक और वाटर टैंकर, ट्रॉली-ट्रैक्टर लेकर कार्य कराया। 6 सितंबर 2024 को मशीनें सूर्यप्रकाश को दीं। उधार के तौर पर भी पैसे लिए। बाद में ट्रक को स्क्रैप बनाकर बेच दिया। वाटर टैंकर, ट्रॉली-ट्रैक्टर भी गायब कर दिया। न ही पैसे लौटाए ना ही मशीनें लौटा रहा है। आरोप है कि अब उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...