35 लाख की धोखाधड़ी में आरोपी के घर चिपका इश्तेहार
धनबाद, मई 24 -- 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी के घर शनिवार को धनबाद पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। हीरापुर चिरागोड़ा श्मशान रोड निवासी सुनील कुमार ने मनईटांड़ भवतारिणी पथ निवासी आशीष कुमार के खिलाफ 29 मार्च 2024 को धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में आशीष कुमार फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय से कुर्की का इश्तेहार लेकर यह कार्रवाई की। शनिवार को पुलिस टीम आशीष के घर पहुंची और इश्तेहार चिपकाने की कार्रवाई की। सुनील ने आशीष पर आरोप लगाया था कि उसने शेयर और म्युचअल फंड में निवेश का झांसा देकर उनसे 35 लाख 67 हजार 920 रुपए की ठगी कर ली। यह भी पढ़ें- अपराध से अर्जित की गई 14.60 लाख की संपत्ति कुर्क पुलिस ने आशीष को चेतावनी दी है कि वह फौरन पुलिस या न्यायालय के समक्ष समर्पण करे वरना उसके घर की कुर्की जब्ती की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.