रांची, अप्रैल 14 -- रांची। कांके थाना क्षेत्र में हुई 35 लाख रुपये की बड़ी चोरी के मामले में आरोपी आलोक सिंह को राहत नहीं मिली। न्यायायुक्त की अदालत ने आलोक की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी 2 सितंबर 2025 से न्यायिक हिरासत में है। अदालत ने मामले की गंभीरता और आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए यह फैसला सुनाया। मामला 18 अगस्त 2025 का है। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह दोपहर में घर बंदकर डॉक्टर के पास गया था। लौटने पर घर का ताला और अलमारी टूटी मिली। चोरों ने करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। यह भी पढ़ें- यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी को मिली जमानत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...