गोंडा, मई 19 -- गोंडा, संवाददाता। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली 12597 एक्सप्रेस गोंडा स्टेशन पर 35 मिनट तक सिग्नल का इंतजार करती रही लेकिन इसे सिग्नल नहीं दिया गया। इस दौरान यात्री काफी परेशान रहे। काफी देर के बाद ट्रेन को सिग्नल दिया गया इसे बाद भी सैकड़ों यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो पाए और उन्होंने स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यात्री टिकट वापस करने के लिए काउंटर पर पहुंचे तो वहां पर लंबी लाइन लग गई और रेल कर्मियों से टिकट वापसी को लेकर काफी नोकझोंक हुई। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा स्टेशन पर गोरखपुर से मुंबई जा रही 12597 एक्सप्रेस 11 बजकर 5 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। इसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया। यात्रियों का कहना था कि ट्रेन गोरखपुर से ही खचाखच भरी थी लिहाजा इसमें सवार होने की जगह नहीं थी। ऐसे में यात्रियों के लिए ट्रेन में सवा...